अमर्त्य सेन ने कहा- लोगों को एकता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सेन ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुझे किसी चीज से डर लगता है, तो मैं हां कह दूंगा। अब डरने की वजह है। देश की मौजूदा स्थिति डर का कारण बन गई है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने भारत की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए गुरुवार को कोलकाता में मौजूद लोगों से कहा कि सबको एकता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आधार पर बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए। साल्ट लेक क्षेत्र में अमर्त्य अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सेन ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुझे किसी चीज से डर लगता है, तो मैं हां कह दूंगा। अब डरने की वजह है। देश की मौजूदा स्थिति डर का कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश एकजुट रहे। मैं ऐसे देश में विभाजन नहीं चाहता जो ऐतिहासिक रूप से उदार था। हमें मिलकर काम करना होगा। इस बात पर जोर देते हुए कि भारत केवल हिंदुओं या मुसलमानों का नहीं हो सकता। उन्होंने देश की परंपराओं के अनुरूप एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। सेन ने कहा ...